अगर आप भी सैमसंग का एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए शानदार हो सकता है। सैमसंग कंपनी का नया Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन इन दिनों Amazon और Flipkart पर बढ़िया डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 12GB रैम, 32MP का फ्रंट कैमरा और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन पर ₹4000 का ऑफर दे रही है। चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन लुक और डिजाइन के मामले में काफी प्रीमियम दिखाई देता है। इसमें 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन दिन के उजाले में भी साफ दिखाई देती है। इसका डिस्प्ले देखने में काफी स्मूद और कलरफुल है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy A55 5G में परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1480 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए यह प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह कुछ ही समय में चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सेल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और डिटेल्ड फोटो खींचता है।
कीमत
Samsung Galaxy A55 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में ₹27,990 रखी गई है। लेकिन अगर आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो बैंक ऑफर के तहत आपको ₹4000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यानी आप यह फोन और भी सस्ती कीमत पर घर ला सकते हैं।
अगर आप एक ऐसे 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन हो, तो Samsung Galaxy A55 5G आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।