Poco कंपनी ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाका कर दिया है कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Poco M6 5G को लॉन्च किया है जो किफायती कीमत में शानदार फीचर्स के साथ आता है अगर आप भी एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस का सही बैलेंस मिले तो यह फोन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Poco M6 5G का डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम लगता है इसके बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है जो इसे मॉडर्न लुक देती है फोन के राउंडेड कॉर्नर और स्लिम बॉडी इसे पकड़ने में भी काफी आरामदायक बनाते हैं कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर शेप में दिया गया है जो इसे थोड़ा यूनिक लुक देता है।
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो बड़ी स्क्रीन पर स्मूद एक्सपीरियंस देता है इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों में मजा आता है साथ ही डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है जिससे धूप में भी फोन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रोसेसर और कैमरा
Poco M6 5G में MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार है और भारी इस्तेमाल में भी फोन आसानी से चलता है।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर दिया गया है जो क्लियर और डिटेल फोटो क्लिक करता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो सोशल मीडिया के लिए बढ़िया रिजल्ट देता है।
बैटरी और स्टोरेज
इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे देती है साथ ही इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Poco M6 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें पहला 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वर्जन है जबकि दूसरा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वर्जन है इसके अलावा यूजर चाहे तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
कीमत
अब बात करते हैं इसकी कीमत की Poco M6 5G की शुरुआती कीमत भारतीय मार्केट में ₹10,999 रखी गई है जो इसे अपने सेगमेंट में एक जबरदस्त ऑप्शन बनाती है अगर आप एक स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल कैमरा और लंबी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है।